फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amar Ujala Foundation's relief campaign continues

अमर उजाला फाउंडेशन का राहत अभियान जारी

Wed, 01 Apr 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation's relief campaign continues
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जरुरतमंदों को बांटे गए भोजन के पैकेट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जाटवपुरा और परसाखेड़ा में बांटे खाने के दो सौ पैकेट
विज्ञापन

बिस्किट और ब्रेड जैसी जरूरत की चीजें भी दी गईं

बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन ने जिला प्रशासन के सहयोग से मंगलवार को जरूरतमंदों को खाने के पैकेट और जरूरत का सामान बांटने का सिलसिला जारी रखा। जाटवपुरा में भीम द्वार के अलावा परसाखेड़ा के औद्योगिक क्षेत्रों में दो सौ से ज्यादा लोगों को खाने के पैकेट और बिस्किट व ब्रेड जैसी चीजें दी गईं।
अमर उजाला फाउंडेशन ने जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से लॉक डाउन के दौरान खाने-पीने के सामान के संकट का सामना कर रहे लोगों को राहत देने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान में अब कई सामाजिक संगठन और कारोबारी संस्थान भी जुड़ गए हैं। मंगलवार दोपहर जाटवपुरा के भीम द्वार में समाजसेवा के लिए कृष्ण कुमार चंदानी और कपिल चंदानी की ओर से जरूरत की चीजें लोगों में बांटी गई। परसाखेड़ा क्षेत्र में भी मजदूरों को खाने के पैकेट दिए गए।
विज्ञापन

शेल्टर होम में 20 लोगों के ठहरने का इंतजाम

अमर उजाला फाउंडेशन ने डीपीएस में 20 बेड का एक शेल्टर होम भी मंगलवार को शुरू करा दिया गया। इस शेल्टर होम में बाहर से आने वाले लोगों को ठहरने, नहाने, जलपान और सैनिटाइजेशन की सुविधा मुहैया कराई गई है। दिल्ली मार्ग से होकर जीरो प्वाइंट पहुंच रहे लोग इस शेल्टर होम में राहत पा सकेंगे। जीरो प्वाइंट पर लगे कैंप पर तैनात पुलिस कर्मी उन्हें शेल्टर होम तक पहुंचाने में मदद करेंगे। यह अभियान 14 अप्रैल को लॉक डाउन खत्म होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed