{"_id":"68ec6a5370e945b6200ec3ac","slug":"amar-ujala-diwali-carnival-begins-in-bareilly-2025-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अमर उजाला के दिवाली कार्निवल का आगाज, गीत-संगीत का लगा तड़का... झूमे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अमर उजाला के दिवाली कार्निवल का आगाज, गीत-संगीत का लगा तड़का... झूमे शहरवासी
Mon, 13 Oct 2025 08:26 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Oct 2025 08:26 AM IST
सार
बरेली में अमर उजाला के तीन दिवसीय दिवाली कार्निवल का आगाज रविवार को डीडी पुरम चौराहे पर हुआ। गीत संगीत का तड़का लगा तो शहरवासी झूम उठे। बच्चों ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
दिवाली कार्निवल में झूमे शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रंग बिरंगी लाइटों से सजा स्थल, स्टॉल पर खरीदारी करते लोग, ऊंट की सवारी करते बच्चे, व्यंजनों का स्वाद उठने लोग...। अमर उजाला के तीन दिवसीय दिवाली कार्निवल के आगाज के दौरान रविवार को डीडी पुरम चौराहे पर यह नजारा दिखा। मुख्य अतिथि वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने इसका शुभारंभ किया। कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुति देकर समा बांधा तो शहरवासियों ने जमकर खरीदारी की। मंच पर शहरवासियों ने अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन
जयन एक्स दास बैंड ने लड़की आंख मारे..., दिल ले गई कुड़ी पंजाब दी... आदि एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए तो दर्शक झूम उठे। भांगड़े पर भी शहरवासियों ने धमाल मचाया। रात तक लोग कार्निवल का आनंद लेते रहे। महिलाओं ने वहां लगे स्टॉल से आर्टिफिशियल ज्वेलरी के साथ सजावटी सामान की खरीदारी की। बच्चों ने ऊंट की सवारी की।
विज्ञापन
Trending Videos
दिवाली कार्निवल में ऊंट की सवार करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
दोगुनी हुईं दिवाली की खुशियां
नरेंद्र आहूजा ने कहा कि मेले ने दिवाली की खुशियों को दोगुना किया है। बच्चे और परिवार के अन्य लोग शामिल हुए हैं। परिवार को खुश देखकर ऊर्जा मिलती है।
उन्नति मिश्रा ने कहा कि बच्चे झूलों का मजा ले रहे हैं। दिवाली का इससे अच्छा आनंद नहीं मिल सकता। यह कार्यक्रम पर्व की खुशियों को चार चांद लगाता है।

Diwali Carnival
- फोटो : अमर उजाला
दीपा मिश्रा ने कहा कि अमर उजाला हर साल ये शानदार आयोजन करता है। इस बार भी बुहत सुंदर मेला लगा है। मैं पति के साथ आई हूं। बहुत अच्छा लग रहा है।
संकेत टंडन ने कहा कि बैंड ने कार्निवल में समा बांध दिया है। डीजे ने बहुत अच्छे गानों का मिक्सअप किया है। मेले में ऊंट की सवारी की, बच्चे बहुत खुश हैं।
संकेत टंडन ने कहा कि बैंड ने कार्निवल में समा बांध दिया है। डीजे ने बहुत अच्छे गानों का मिक्सअप किया है। मेले में ऊंट की सवारी की, बच्चे बहुत खुश हैं।
Diwali Carnival
- फोटो : अमर उजाला
डीडी पुरम चौराहे पर अमर उजाला की ओर से आयोजित दिवाली कार्निवल में खरीदारी करते लोग।