{"_id":"580e541c4f1c1bc877bc2aad","slug":"amar-ujala-carnival-colorful-diwali-debut","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला दिवाली कार्निवल का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला दिवाली कार्निवल का रंगारंग आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
amar ujaala divaalee kaarnival ka rangaarang aagaaj Amar Ujala carnival colorful Diwali debut
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला दिवाली कार्निवल का सोमवार शाम को डीडी पुरम में रंगारंग आगाज हो गया। ‘जय जवान’ थीम से सजे कार्निवल का शुभारंभ मुख्य अतिथि एयरमार्शल अशोक गोयल (सेवानिवृत्त), मेयर डॉ. आईएस तोमर, डीएम पंकज यादव, एसएसपी जोगेंद्र कुमार और उत्तराखंड केे मुख्यमंत्री के सलाहकार और मारिया डे के चेयरमैन शकील कुरैशी ने दीप प्रज्जवलित करने के बाद आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर किया।
इससे पहले शहीद पंकज अरोरा स्तंभ पर मोमबत्तियां जलाकर उड़ी के शहीदों को बरेली की ओर से सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी मोमबत्तियां जलाईं। इसके बाद शहर के तमाम जागरूक लोगों तथा छात्र-छात्राओं ने भी मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह मोमबत्तियां अमर उजाला ने जय जवान रथ के जरिए शहर में घर-घर से इकट्ठी की थीं। इस मौके पर वातावरण में गूंज रहे ‘ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी...’ जैसे देशभक्ति के गीत लोगों को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर रहे थे। सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने भी शिक्षक - शिक्षिकाओं के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की। कार्निवल के मंच पर एसआर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबको भावविभोर कर दिया। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बेहतर प्रस्तुति वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। संचालन डॉ. वंदना शर्मा ने किया।
इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति, बीएल एग्रो लिमिटेड के निदेशक एएन सिंह, सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अनमोल कपूर, गंगाचरण हॉस्पिटल के डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, मॉरिया डे के नसीम कुरैशी, कॉम्पिटेंट के राजू खंडेलवाल, सोबती ग्रुप के दिव्यजोत सिंह सोबती, अशोका फोम के विभोर गोयल, होराइजन के प्रिंस छाबड़ा, पार्क ऐवेन्यू के आशीष गुप्ता, मेडिसिटी हॉस्पिटल के डॉ. विमल भारद्वाज, अमाया के प्रेम यादव, कैनविज ग्रुप के एमडी कन्हैया लाल गुलाटी, ओम रेजिडेंसी से दिनेश गोयल, ग्रोवर टाटा के विनोद ग्रोवर, नाइन प्लानेट से अंकुश अग्रवाल, रियलिटी के विष्णु शर्मा के अलावा शिक्षक नेता सुरेश बाबू मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।