फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amar Ujala and Srisiddhi Vinayak Group was honored Medhavion

अमर उजाला और श्रीसिद्धि विनायक ग्रुप ने किया मेधावियों का सम्मान

Thu, 16 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 16 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala and Srisiddhi Vinayak Group was honored Medhavion
मेधा‌व‌ियों को सम्मान
मेधावियों के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है जब उनके हौसलों की सराहना के लिए मंच मिले और साथ में सम्मान भी। मौका था अमर उजाला और श्रीसिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से आयोजित सम्मान समारोह का। इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की फरीन अली को बाइक मिली तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लकी ड्रॉ के चार विजेताओं को 25-25 हजार रुपये स्कॉलरशिप और मोबाइल भी दिया गया। समारोह में ढाई हजार मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

समारोह में 12वीं में 60 फीसदी या उससे ज्यादा अंक पाने वाले 2300 मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए। टॉप टेन मेधावियों को मेडल और गिफ्ट दिए गए। मेधावियों को कामयाबी की राह दिखाने वाले चार प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। इसमें एमबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार, आर्य पुत्री गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मिथलेश भदौरिया, राम भरोसे गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. उषा किरन यादव और इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य चमन जहां शामिल हैं।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि डीएम गौरव दयाल ने हौसला आफजाई करते हुए कहा कि यह पहली सीढ़ी नहीं है। अभी बहुत सी परीक्षाओं में कामयाबी हासिल करनी है। इसके लिए ईमानदारी से मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने सफलता के लिए कठिन परिश्रम का मंत्र भी दिया। विशिष्ट अतिथि एसएसपी आरके भारद्वाज ने छात्रों से कहा कि अभी उन्होंने जितने नंबर हासिल किए हैं भविष्य में  इसके चार गुने नंबर हासिल करने हैं। ताकि वे देश और समाज का मान बढ़ा सकें। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि जिस क्षेत्र में उनका बहुत मन लगे, उसी में अपना कॅरिअर बनाएं, जिससे संतुष्टि के साथ पूरी लगन से काम कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अनुपम कपूर, वाइस चेयरमैन सौरभ मेहरोत्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल कपूर ने भी मेधावियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के आयोजन में जितेंद्र सिंह, हेमंत जोशी, अभिनव कुमार, मनीष वार्ष्णेय, रजत कुमार, शानू अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। 

ये हैं लकी ड्रॉ के चार विजेता 
सम्मान समारोह में चार लकी ड्रॉ निकाले गए। लोकेंद्र कुमार, अखिलेश, मोहम्मद शोएब अंसारी और मुनेश राजपूत को 25-25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप और मोबाइल फोन दिया गया। इस स्कॉलरशिप से छात्र अपनी आगे की तकनीकी पढ़ाई कर सकेंगे।


इन टॉप टेन मेधावियों को मिले गिफ्ट 
0 रेनू गंगवार 
0 उत्कर्ष अग्रवाल
0 शुभि अग्रवाल
0 श्रेया गर्ग
0 लवकुश शर्मा
0 तुषार अग्रवाल
0 साक्षी गंगवार
0 खबीबा अली
0 अंजलि गंगवार
0 कृतिका वार्ष्णेय

जब खुशी से उछल पड़ीं फरीन 
सम्मान समारोह में मेधावियों के मेगा ड्रॉ निकाले जा रहे थे। हर मेधावी उम्मीद लगाए बैठा था, तभी इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की फरीन अली का नाम लिया गया। अपना नाम सुनकर पहले तो फरीन को विश्वास ही नहीं हुआ। जब दो-तीन बार नाम बोला गया तब वह खुशी से उछल पड़ीं। विजेता फरीन अली को बाइक की चाभी दी गई। उन्होंने सबका आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed