{"_id":"6ae65e7c2b256b884f02043e","slug":"allegations-of-irregularities-in-the-selection-process-for-the-post-of-anganwadi-helper-complaint-filed-bareilly-news-c-4-1-bly1059-999174-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर चयन में गड़बड़ी का आरोप, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर चयन में गड़बड़ी का आरोप, शिकायत
विज्ञापन
आंवला। रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में दो जगहों पर आय प्रमाण पत्रों में हेरफेर कर आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर चयन में गड़बड़ी की शिकायत डीएम से की गई है।
रामनगर निवासी सुनील ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी का आवेदन सहायिका पद के लिए कराया। आवेदिका के पति के पास जेसीबी, चार पहिया वाहन और मेन रोड पर बड़ा मकान है। इसके बावजूद तहसील से मिलीभगत कर 46 हजार रुपये से कम का आय प्रमाण पत्र बनवा लिया गया है।
वहीं, दूसरे मामले में ग्राम पंचायत बरसेर सिकंदरपुर निवासी बनवारी लाल और विक्रम ने भी डीएम से शिकायत की है कि एक ग्रामीण ने गलत तरीके से आय प्रमाण पत्र बनवाकर अपनी बेटी का चयन सहायिका पद पर करा लिया है, जबकि सहायिका के माता-पिता के पास लगभग 50 बीघा जमीन, खेत में ट्यूबवेल और कीटनाशक दवाओं की बड़ी दुकान सहित अन्य प्रॉपर्टी है। इधर, एसडीएम सुशील मिश्रा ने बताया कि तहसीलदार को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद