फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man arrested for allegation of religious conversion in bareilly

Bareilly News: परिवार पर भूत-प्रेत का साया बताकर धर्मांतरण के जाल में फंसाया, आरोपी युवक गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 11:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 23 Feb 2024 11:07 AM IST
सार

फरीदपुर के अंधरपुरा गांव में दंपती और उनके बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर विहिप ने बृहस्पतिवार को हंगामा किया। विहिप की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
man arrested for allegation of religious conversion in bareilly
आरोपी को लेकर जाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के अंधरपुरा गांव में दंपती और उनके बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर विहिप कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी निवासी रमेश चंद्र मैसी को गिरफ्तार किया। तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा ने बताया कि आरोपी भूत-प्रेत भगाने और रुपयों का लालच देकर गांव निवासी रामगोपाल और उनके परिवार के सदस्यों का धर्म परिवर्तन करा रहा था। सूचना पर वह कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। धार्मिक आयोजन को बंद कराने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके से धार्मिक किताब और कई पोस्टर बरामद किए।

विज्ञापन

भूत-प्रेत का दिखाया डर 
गांव पहुंची पुलिस को रामगोपाल ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य आए दिन बीमार रहते हैं। कुछ दिन पहले फतेहगंज पश्चिमी निवासी रमेश चंद्र मैसी उन्हें मिला। उसने भूत-प्रेत का चक्कर होने की बात कही। कहा कि अगर वह परिवार के साथ धर्म परिवर्तन कर लेगा तो उसे इनसे छुटकारा मिल जाएगा। उसने रुपये देने का भी लालच दिया। बृहस्पतिवार को उसने गांव पहुंचकर धर्म परिवर्तन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। 

बताया जा रहा है कि आरोपी गांव के अन्य कई लोगों का भी धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी में था। इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि रामगोपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed