{"_id":"67706b1b908ec1fbc208d507","slug":"allegation-of-murder-of-woman-by-poisoning-her-for-dowry-bareilly-news-c-4-1-bly1039-550655-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दहेज के लिए जहर खिलाकर महिला की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दहेज के लिए जहर खिलाकर महिला की हत्या का आरोप
विज्ञापन
सुमन। फाइल फोटो
शाही। पांच लाख की नकदी मायके से लाने की मांग करते हुए विवाहिता की ससुरालियों ने जहर देकर हत्या कर दी।
उसके बाद सभी ससुराली मौके से फरार हो गए। मृतका के भाई ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला पंजीकृत कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव परचई निवासी विजय सिंह ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी बहन सुमन की शादी पिछले वर्ष 28 नवंबर को कस्बा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी राजेश पुत्र पूरन लाल के साथ हुई थी।
शादी में करीब आठ लाख रुपये का खर्च होने के बावजूद ससुराली दहेज से संतुष्ट नहीं थे। बहन से पांच लाख नकद लाने की मांग करते रहते थे।
मायके से रुपये न लाने पर पति राजेश, ससुर पूरनलाल, सास नन्ही देवी, जेठ बबलू,जेठानी सुमन, ननद धर्मवती, बहन सुमन के साथ गाली देते हुए मारपीट करके प्रताड़ित करते थे। दो दिन पूर्व 27 दिसंबर शुक्रवार की दोपहर पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाते हुए विवाहिता सुमन को पीटा गया।
उसके बाद जहर देकर हत्या कर दी गई। भाई विजय ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे बहन के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली तो वह वहां पहुंचा। वहां बहन की लाश अस्पताल में पड़ी थी।
विज्ञापन
पति व ससुराली लाश को छोड़कर अस्पताल से भाग गए। साथ ही उसे भी धमकी दी कि ज्यादा बोलोगे तो उसकी भी हत्या कर दी जाएगी। सूचना पर शाही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद