फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation of extortion in the name of construction of house

Bareilly News: आवास बनवाने के नाम पर उगाही का आरोप

Tue, 07 Jan 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Allegation of extortion in the name of construction of house
मीरगंज। कस्बे की एक महिला ने एक वार्ड के सभासद पर पीएम आवास बनवाने के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप लगाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


शीशगढ़ पीएम आवास योजना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई बार अधिकारियों ने जांच की है, जिसमें कई लोग अपात्र पाए गए तो उनके घर वसूली के नोटिस दिए गए, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा से लोगों के आवासों की राशि आनी शुरू हो गई है। इसमें लोग बताते है कि ज्यादातर लोग अभी भी अपात्र हैं। अधिकारियों ने मोटी रकम लेकर आवास पास कर दिया है।
विज्ञापन


कुछ महीनों पहले तहसील मीरगंज के नायब तहसीलदार, कानूनगो कस्बे में जांच करने पहुंचे थे। इसमें 10 पीएम आवास के लाभार्थियों की जांच की, तो सभी कोठी बंगलों के मालिक निकले थे। इसे देख जांच टीम भी अचंभित हो गई थी। कस्बे में पीएम आवास के 1142 लाभार्थी हैं, जिनमें से ज्यादातर आवास रसूखदारों ब बड़े कारोबारी को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कस्बे के सभी पीएम आवासों की जांच की जाए तो ज्यादातर आवास अपात्रों के ही निकलेंगे। कस्बे के तमाम लोगों ने कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed