{"_id":"67c0d0ff20186b9ea906bc73","slug":"allegation-of-cutting-sugarcane-and-taking-it-away-from-agricultural-land-of-inter-college-report-registered-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-338-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंटर कॉलेज की कृषि भूमि से गन्ना काटकर ले जाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंटर कॉलेज की कृषि भूमि से गन्ना काटकर ले जाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में दुनका इंटर कॉलेज की कृषि जमीन पर चोरी से गन्ना काटने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
दुनका के नाम सरकारी अभिलेखों में कुछ कृषि भूमि दर्ज है, जिस पर गन्ना की फसल खड़ी थी। 24 फरवरी की रात गांव सुल्तानपुर के केशव राम और रुस्तम कुछ अज्ञात लोगों को संबंधित जगह ले जाकर चोरी से गन्ना काटकर चुरा लिया। इसे गांव के दो लोगों ने देखा तो उन्होंने प्रबंध कमेटी को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद कालेज के उपप्रबंधक बेंचे सिंह आरोपियों के पास शिकायत लेकर गए तो उनके साथ गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की गई।
इस मामले में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार सिंह ने दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शाही थाने में चोरी से गन्ना काटकर ले जाने एवं गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। संवाद