{"_id":"579520b44f1c1b6106c4c5a3","slug":"all-of-the-junior-national-team-departs-sepak-takra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेपक टाकरा की सब जूनियर नेशनल टीम रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेपक टाकरा की सब जूनियर नेशनल टीम रवाना
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 25 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में 27 जुलाई से शुरू हो रही 19वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सेपक टाकरा चैंपियनशिप के लिए बालक और बालिकाओं की टीम रविवार को रवाना हो गई। यह जानकारी यूपी सेपक टाकरा एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सीरिया एसएम ने दी।
उन्होंने बताया कि हैदराबाद जाने वाली टीम में बालक वर्ग से मो. इमरान रजा (कप्तान), दीपक, लोकेश, सतीश व समीर शामिल हैं। बालिका वर्ग में स्वाति (कप्तान), विशाखा, शालिनी, सृष्टि व शासिया शामिल हैं। टीम कोच बीए शर्मा, शुभम व अनुज पांडेय हैं। चैंपियनशिप के शुभारंभ पर डॉ. सीरिया द्वारा लिखित सेपक टाकरा खेल के नियम और प्रशिक्षण पर लिखी किताब का विमोचन होगा। विमोचन अंतरराष्ट्रीय सेपक टाकरा महासंघ के महासचिव सिंगापुर के दातो हाजी अब्दुल हलीम बिन कादिर व डिप्टी प्रेसीडेंट थाईलैंड के बूनचाई लारोह पीपट करेंगे।