{"_id":"5f0a0ba08ebc3e63cd623e68","slug":"alert-from-tiddi-dal-bareilly-news-bly412415299","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर मंडराया टिड्डी दल का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर मंडराया टिड्डी दल का खतरा
विज्ञापन
बरेली। मंडल के सीमावर्ती जनपदों में कुछ जगहों पर टिड्डी दलों को देखा गया है। इसे लेकर कृषि विभाग सतर्क हो गया और चेतावनी जारी कर दी है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया शनिवार को एक टिड्डी दल के सीतापुर जनपद में होने की सूचना मिली थी। बताया गया कि टिड्डी दल वहां रुका नहीं लेकिन गुजरा जरूर था। इसके अलावा कन्नौज जिले में शुक्रवार को टिड्डी दल ने फसलों को नुकसान पहुंचाया था और शहर में करीब आधा घंटा तक मंडराता रहा था। इसे लेकर ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी खतरा नहीं है मगर हवाओं की दिशा बदली तो जनपद में भी टिड्डी दल का हमला हो सकता है। विभाग की तैयारियां पूरी हैं और किसानों को भी इस बारे में जागरूक किया जा चुका है। खेत में टिड्डी दल के हमले की सूचना किसान 8765596492, 6397933112, 7302645301 पर दे सकते हैं।