फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh Yadav retort on statement of sugarcane development minister

Akhilesh Yadav: गन्ना विकास मंत्री के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले-जनता अंहकारी सत्ता के नीचे से कालीन खींच लेती है

Wed, 15 Jun 2022 01:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Jun 2022 01:36 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav retort on statement of sugarcane development minister
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अपने देश के नागरिकों की अपमानजनक उपमा करना संकीर्ण सोच का प्रतीक है। जहां लोगों के पास खाने को अन्न नहीं है, वहीं सत्ताधारी खुद कालीन का ऐश्वर्य-भोग करने की बात कह रहे हैं। ये विभेद जनतांत्रिक-भ्रष्टाचार है। इतिहास गवाह है कि जनता अंहकारी सत्ता के नीचे से कालीन खींच लेती है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा सोमवार को कहा था कि हमारा अनाज खाकर मोटे हुए चूहे हमारी ही कालीन काट रहे हैं। ये चूहे पत्थरबाज भी हो सकते हैं और गोलीबाज भी, लेकिन फिर भी मोदी और योगी सरकार सभी को योजनाओं का बराबर लाभ दे रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने सोमवार को बरेली के एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करते हुए यह अजीबोगरीब बात कही। उन्होंने कहा कि मुफ्त अनाज योजना का लाभ अस्सी फीसदी लोगों को मिल रहा है जिसमें से 40 फीसदी लोग एक ही वर्ग के हैं जो भाजपा को वोट नहीं देते। 

कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों के शासन में इस कदर भ्रष्टाचार था कि गरीबों तक राशन ही नहीं पहुंच पाता था। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने बिना भेदभाव हर जाति और धर्म के लोगों को मुफ्त अनाज दिया।

गन्ना विकास मंत्री ने कहा कि सरकार ने लाखों लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए। इसके भी तमाम लाभार्थी भाजपा से दूरी बनाए हुए हैं। सपा ने उनके घर रोशन करने का वादा किया था, लेकिन रोशनी मोदी सरकार ने पहुंचाई। सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि जो व्यक्ति अपने घर के वरिष्ठ लोगों का सम्मान नहीं कर सकता, वह दूसरों का क्या करेगा। 

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ चुनाव लड़ा मगर उनके निधन पर पुष्पांजलि देने तक नहीं पहुंचे। बोले, सपा ने ही सीएम योगी को बुलडोजर बाबा का नाम दिया था, उसी बुलडोजर ने चुनाव जिता दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि विदेश में बैठकर एक नेता बयानबाजी कर रहे हैं कि भारत में प्रजातंत्र समाप्त हो रहा है। 

यह बयान उचित नहीं है। बेटियां आज सुरक्षित हैं। अपराधियों को पता है कि बेटियों की ओर आंख उठाने से न आंख सुरक्षित रहेगी न हाथ। पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। विश्व गुरु वही होता है जिसकी बात सभी मानें, आज दुनिया भारत की बात मान रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed