फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh should announce a Muslim face for the Chief Minister in the 2027 elections: Maulana Shahabuddin

2027 के चुनाव में मुख्यमंत्री के लिए मुस्लिम चेहरे की घोषणा करें अखिलेश : मौलाना शहाबुद्दीन

Thu, 13 Nov 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh should announce a Muslim face for the Chief Minister in the 2027 elections: Maulana Shahabuddin
बरेली। अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर किसी मुसलमान के नाम की घोषणा करें। यह बातें बुधवार को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहीं। उन्होंने कहा कि अब सपा में शामिल मुसलमान भी जाग गए हैं। 2027 में अगर आबादी के हिसाब से टिकट नही दिए गए तो सपा के अंदर बगावत हो जाएगी।
विज्ञापन


अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को बरेली आएंगे। मौलाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 20 प्रतिशत मुसलमान, 7 प्रतिशत यादव और 5 प्रतिशत अन्य लोगों ने तीन बार मुलायम सिंह यादव को मुख्यमंत्री बनाया। एक बार अखिलेश यादव को भी मुख्यमंत्री बनाया। अखिलेश यादव ने सपा को खड़ा करने में कोई भूमिका नहीं निभाई। सपा को खड़ा करने में शिवपाल यादव और आजम खान की खास भूमिका रही, लेकिन अखिलेश यादव ने सपा की कमान संभालते ही दोनों नेताओं को हाशिए पर डाल दिया। इसी वजह से दो विधानसभा चुनाव में सपा को हार का सामना करना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed