Bareilly News: अखिलेश हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में पुलिस ने मुठभेड़ में हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। दरोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में नेशनल हाईवे के पास पुराने रुकुमपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह पुलिस, एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्यूलिया निवासी अखिलेश हत्याकांड के आरोपी करन को दाहिने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक दरोगा व सिपाही भी घायल हो गए। आरोपी के पास से तमंचा, दो कारतूस, तीन खोखे और एक बाइक बरामद की गई है।
31 मई को गांव ट्यूलिया निवासी अखिलेश गंगवार को घर से बुलाकर गांव के ही करन और उसका एक अज्ञात साथी ले गए। आरोपियों ने सीने में गोली मारकर अखिलेश को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अखिलेश को अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन बाद अखिलेश की मौत हो गई थी। पिता सुरेंद्रपाल ने दो जून को करन और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी भाग गए थे।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: पार्षद और उसके भाई ने छात्रा को कार में खींचकर की छेड़खानी, मंगेतर की हत्या करने की दी धमकी
शुक्रवार आधी रात के बाद पुलिस को सूचना मिली कि करन बाइक से गांव रुकुमपुर से हाईवे की ओर जा रहा है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी के साथ टीम हाईवे पर एएनए कट के पास पहुंची और आरोपी को रोकने की कोशिश की। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फायरिंग के दौरान दरोगा पवन कुमार और सिपाही लेखपाल सागर भी घायल हो गए। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा करन
अखिलेश हत्याकांड का आरोपी करन भले ही पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है, लेकिन उसका यह पहला अपराध नहीं है। वह हमउम्र युवाओं का गैंग बनाकर लूट भी करता है। ट्यूलिया के आसपास नेशनल हाईवे पर उसने कई लूट की हैं। पुलिस ने उसके गैंग के अन्य लोगों के बारे में भी उससे पूछताछ की है।