फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akash became Taimur in love with Saba, now fighting with his wife for the sake of his son

Bareilly News: सबा के प्यार में तैमूर बना आकाश, अब बेटे की खातिर बीवी से तकरार

Sat, 14 Jun 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Akash became Taimur in love with Saba, now fighting with his wife for the sake of his son
बरेली। शाहजहांपुर निवासी आकाश मुस्लिम युवती के प्रेम में तैमूर बन गया और उससे शादी कर ली। अब बेटे के खातिर बीवी से उसकी तकरार हो गई है। बीवी ने दहेज उत्पीड़न और बच्चे की जान लेने की कोशिश करने के आरोप में किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र निवासी नूरसबा ने पुलिस को बताया कि जिला शाहजहांपुर के तिलहर थाने के गांव बिहारीपुर मुड़िया निवासी आकाश ने दो साल पहले उससे प्रेम विवाह किया था। नूरसबा के परिजनों ने आकाश पर रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। आकाश ने अपना नाम तैमूर रखा। वह लोग साथ रहने लगे, जब उनका बेटा हुआ तो उसका नाम उस्मान रखा।
विज्ञापन

नूरसबा का आरोप है कि अब आकाश उर्फ तैमूर बेटे उस्मान को अपनी भाभी को गोद देना चाहता है। मना करने पर आकाश और उसके परिजन उनसे दहेज मांगने लगे। आकाश और उसके परिजन उस्मान को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी से शिकायत की तो उनके आदेश पर मामला परामर्श केंद्र भेजा गया। केंद्र पर आकाश नहीं आया। अब केंद्र प्रभारी की संस्तुति पर किला थाने में नूरसबा की तरफ से आकाश उर्फ तैमूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed