फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Airlines company doubled the flight fare on Holi 2023

Bareilly News: मुंबई, बेंगलुरु से होली पर घर आना महंगा, दोगुना हुआ प्लाइट का किराया

Wed, 01 Mar 2023 02:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Mar 2023 02:51 AM IST
सार

मुंबई और बेंगलुरु में रहने वाले लोग होली पर घर आने को बेताब हैं। इस मौके को एयरलाइंस कंपनी भुनाने में पीछे नहीं है। किराया दोगुना तक बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
Airlines company doubled the flight fare on Holi 2023
इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : PTI

विस्तार

होली की खुशियां परिवार के साथ मनाने के लिए मुंबई और बेंगलुरु से बरेली आने के लिए यात्रियों को अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। एयरलाइंस से चार से दस मार्च तक मिलने वाले अवकाश पर बड़ी तादाद में यात्रा करने वालों की संभावना के चलते किराया डेढ़ से दो गुना तक बढ़ा दिया गया है। एक और दो मार्च से किराया दस हजार से शुरू होकर पांच से दस मार्च तक 12 से 13 हजार रुपये पहुंच रहा है।

विज्ञापन


इस साल चार मार्च को शनिवार, पांच को रविवार, छह, सात, आठ और नौ तक होली का अवकाश है। सात मार्च तक बरेली आने वालों की जमकर बुकिंग हो रही है। अभी तक 80 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। नौ और दस मार्च को लोग बरेली से अपने कार्यक्षेत्र रवाना होंगे, ऐसे में उधर से आने वालों की तादाद कम जबकि जाने वालों की बुकिंग 70 फीसदी हो चुकी है। 

विज्ञापन

किराया कर दिया दोगुना 

हालांकि, होली पर्व पर कई दिन का अवकाश मिलने से लोग भी छुट्टियां घर पर बिताने को बेताब हैं। इस मौके को एयरलाइंस कंपनी भुनाने में पीछे नहीं है। किराया दोगुना तक बढ़ा दिया गया है। मुंबई का सामान्य किराया पांच हजार से बढ़कर दस हजार हो गया है।

वहीं, बेंगलुरू का किराया जो करीब छह हजार रुपये है, वह 12 से 13 हजार के बीच है। हालांकि, अलग-अलग तिथियों में बुकिंग के अनुसार किराया कम और ज्यादा है। इंडिगो एयरलाइन प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक दस से 15 दिन पहले बुकिंग कराने पर किराया अक्सर कम रहता है। क्योंकि बुकिंग कम होती है। मगर त्योहारों पर घर आने के लिए एयर ट्रैफिक बढ़ने से सीटें कम पड़ती हैं। लिहाजा, किराया बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed