{"_id":"68fbf2c1a9b1adf10c0811c4","slug":"air-pollution-persists-in-urban-residential-areas-aqi-116-bareilly-news-c-4-vns1074-751969-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहरी आवासीय क्षेत्र में वायु प्रदूषण बरकरार, 116 एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहरी आवासीय क्षेत्र में वायु प्रदूषण बरकरार, 116 एक्यूआई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिवाली के बाद पटाखों के धुएं से हवा में घुला प्रदूषण का स्तर अभी पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है। शुक्रवार को आवासीय क्षेत्र की हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर सामान्य से अधिक रहा। 48 घंटे में हवा प्रदूषण मुक्त होने का अनुमान है। व्यावसायिक क्षेत्र की हवा साफ है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार राजेंद्र नगर में प्रदूषण का स्तर 116 रहा। पीएम 2.5 का स्तर 103.7 और पीएम 10 का स्तर 117 रहा। जो सांस रोगियों के लिए संतोषजनक स्थिति नहीं है। सेहत के लिए हानिकारक गैस नाइट्रोजन और अमोनिया का स्तर भी सामान्य से अधिक रिकॉर्ड हुआ। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रेश के मुताबिक दिवाली के सापेक्ष सौ एक्यूआई की गिरावट चार दिन में हुई है। तेज हवा चले तो वायु प्रदूषण साफ हो जाएगा। बताया कि नमी की अधिकता से हवा में मिल रहे धूल के कण प्रदूषण की वजह हैं। ब्यूरो