फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Agniveer Army Recruitment Physical Test Starts On 20 July in Fatehgarh Cantonment

अग्निवीर भर्ती: फतेहगढ़ छावनी में फिजिकल टेस्ट 20 जुलाई से, 10 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल; जानें जरूरी बातें

Tue, 18 Jul 2023 10:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 10:31 AM IST
सार

Agniveer Army Recruitment : अग्निवीर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा (सीईई) में पास होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 जुलाई से शुरू होगी। 21 जुलाई को बरेली के अभ्यर्थी मैदान पर दम आजमाएंगे।

विज्ञापन
Agniveer Army Recruitment Physical Test Starts On 20 July in Fatehgarh Cantonment
अग्निवीर सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना भर्ती कार्यालय बरेली की अग्निवीर भर्ती रैली 20 जुलाई से फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ छावनी में शुरू होगी। अभ्यर्थियों के सर्वश्रेष्ठ चयन के उद्देश्य से रैली का आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र लखनऊ, स्टेशन कमांडेंट फतेहगढ़ छावनी और नागरिक प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। 
विज्ञापन


एआरओ कर्नल अमित परब के मुताबिक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर (टेक्निकल), टेक्निकल और ट्रेड्समैन पद के लिए बारह जिलों के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे। एडमिट कार्ड अभ्यर्थी की मेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को स्वर्गीय ब्रहमा दत्त द्विवेदी स्टेडियम पर भर्ती तिथि पर रात एक बजे पहुंचने को कहा गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ये कैसा प्यार: रोते रहे मासूम, प्रेमी के साथ चली गई पांच बच्चों की मां; पंचायत ने सुनाया था ये फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कब किस जिले के अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल टेस्ट

एआरओ ने बताया कि 20 जुलाई को फर्रुखाबाद, 21 को बरेली, 22 को हरदोई, 23 को बदायूं, 24 को संभल, 25 को पीलीभीत और सीतापुर, 26 को शाहजहांपुर और बहराइच, 27 को लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती और बलरामपुर के अभ्यर्थी जनरल डयूटी (जीडी) के लिए दौड़ लगाएंगे। अभ्यर्थी को एजेंट या दलाल के फेर में न पड़ने की चेतावनी दी है।

28 जुलाई को अग्निवीर (एआरओ बरेली से संबंधित सभी जिले के टेक्निकल और अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल), 29 जुलाई को अग्निवीर (एआरओ बरेली से संबंधित सभी जिले के ट्रेड्समैन 8वीं और 10वीं) प्रतिभाग करेंगे। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की मूल प्रति साथ लाना होगा। 

10 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल 

15 दिन चलने वाली भर्ती रैली में ऑनलाइन संपन्न हुई लिखित परीक्षा पास करने वाले 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। 20 से 27 जुलाई तक आठ दिन में 12 जिलों के अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होगा। 28 और 29 को ट्रेडसमैन, टेक्नीशियन, क्लर्क के अभ्यर्थी शामिल होंगे। फिजिकल टेस्ट में पास हुए अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed