फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the incident sealing evidence in the sealed ICU

हादसे के बाद सील आईसीयू में साक्ष्यों से छेड़छाड़

Wed, 17 Jan 2018 01:56 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 17 Jan 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
After the incident sealing evidence in the sealed ICU
hospital
अग्निकांड में दो महिला मरीजों की मौत के बाद सील साईं अस्पताल के आईसीयू में मंगलवार सुबह टूटे रोशनदान से दो कर्मचारियों को घुसते देखा गया। दोनों कर्मचारियों की कारगुजारी कैमरे में कैद होने के बाद हल्ला मच गया कि अस्पताल प्रबंधन साक्ष्यों से छेड़छाड़ कराने की कोशिश कर रहा है। मामला एसपी सिटी तक भी पहुंचा। पुलिस भी इसे साक्ष्यों से छेड़छाड़ की कोशिश मान रही है। 
विज्ञापन

इस बाबत जब र्साइं अस्पताल के संचालक डॉ. शरद अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने गायब कंपाउंडर जितेंद्र को खोजने की बात कहकर चौंका दिया। डॉक्टर के मुताबिक कर्मचारियों को शंका थी कि कहीं कंपाउंडर बचाव के दौरान आईसीयू के अंदर ही तो नहीं रह गया और धुएं की वजह से बेहोश होने के  बाद सबकी नजरों से बच गया हो। उसे खोजने के लिए ही कर्मचारियों से कहा गया था। हालांकि डॉक्टर यह नहीं बता सके कि इस खोजबीन का नतीजा क्या निकला। 
विज्ञापन


कर्मचारियों की यह हरकत भी अब जांच का हिस्सा 
चर्चा रही कि कहीं कर्मचारी को खोजने की आड़ में अस्पताल प्रबंधन अग्निकांड के साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने की कोशिश तो नहीं कर रहा है, क्योंकि आग लगने के बाद हीटर को वजह बताया गया था, लेकिन फोरेंसिक जांच में बिजली के बोर्ड में शार्ट सर्कि ट की बात कही गई है। अस्पताल प्रबंधन पर हीटर हटाने का पहले ही आरोप लग चुका है। हालांकि बाद में पुलिस ने हीटर अपने कब्जे में ले लिया था। लिहाजा सील आईसीयू में कर्मचारियों की रोशनदान से अंदर घुसने की कोशिश को भी पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी गिरते तो हो सकता था हादसा 
दोनों कर्मचारी दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू के जिस रोशनदान से अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, वह काफी ऊंचाई पर है। नीचे सिर्फ थोड़ी सी जगह है। अगर उनसे जरा सी भी चूक होती तो एक और हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed