फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After Jharkhand, Bareilly becomes the new operation center of cyber thugs

झारखंड के बाद बरेली बना साइबर ठगों का नया ऑपरेशन सेंटर

Sat, 29 Aug 2020 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Aug 2020 02:49 AM IST
सार

  • साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने को ट्रेंड होगी पुलिस
  • टेक्नोलॉजी की जानकारी रखने वाले युवा पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण
  • लॉकडाउन के बाद से तेजी से बढ़ी हैं साइबर क्राइम की घटनाएं

विज्ञापन
After Jharkhand, Bareilly becomes the new operation center of cyber thugs
Cyber Crime - फोटो : Social Media

विस्तार

साइबर अपराधी पहले झारखंड और बिहार में बैठकर यूपी वालों के बैंक खाते खंगाल रहे थे, अब बरेली उनका नया ठिकाना बन गया है। लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक करके उनके परिचितों से रकम मांगने के साथ बैंक खातों में सीधे सेंधमारी भी यह गैंग कर रहा है। 

विज्ञापन


एडीजी अविनाश चंद्र का कहना है कि लॉकडाउन के बाद साइबर क्राइम की घटनाएं जिस तेजी से बढ़ी हैं उसकी तुलना में पुलिस का प्रशिक्षण और संसाधन नाकाफी हैं लिहाजा बरेली जोन में टेक्नोलॉजी के जानकार युवा पुलिस कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन


कुछ सालों से झारखंड और बिहार के साइबर ठग पूरे देश में ठगी करने के लिए बदनाम हैं। कारोबारियों के मेल पर उनके विदेशी बायर्स के साथ होने वाले संवाद को यह गैंग मेल आईडी हैक करके पढ़ता रहता है और फिर भुगतान का समय आने पर कारोबारी के ही मेल एड्रस से बायर को मेल भेजकर अपने बैंक खाते में भुगतान मंगा लेता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह शापिंग साइट्स के बहाने तो कभी इनाम जीतने के बहाने लोगों को कॉल करके उनके बैंक खातों की जानकारी जुटाकर यह गैंग रकम उड़ाते रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि साइबर ठगी को देशभर में अंजाम देने वाले साइबर ठगों का ऑपरेशन सेंटर बरेली में मिला है। यहां से यह गैंग दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ा रहा है। चार महीने में अकेले बरेली जोन में साइबर क्राइम की 1200 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं।  


साइबर क्राइम रोकने के लिए वैसे तो रेंज मुख्यालयों पर साइबर थाने हैं लेकिन पुलिस का प्रशिक्षण और संसाधन नाकाफी हैं। साइबर अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस को विशेष प्रशिक्षण देने का फैसला किया गया है। टेक्नोलॉजी की जानकारी रखने वाले युवा पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया जोन में शुरू हो चुकी है। 
-अविनाश चंद्र, एडीजी, बरेली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed