फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Advocate attacked, relatives who came to rescue him were also stabbed

Bareilly News: अधिवक्ता पर हमला, बचाने आए रिश्तेदारों को भी मारा चाकू

Mon, 01 Jun 2026 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Advocate attacked, relatives who came to rescue him were also stabbed
बरेली। गाजियाबाद में छात्र सूर्या की उसके दोस्त असद ने निर्ममता से चाकू घोंपकर हत्या कर दी, जिसे लेकर देश भर में माहौल गरमाया हुआ है। बरेली के प्रेमनगर इलाके में भी लगभग इसी तरह की घटना दोहराने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके में बिलाल घोसी नाम के शातिर ने वकील बृजेश मिश्रा और उनके मामा-मामी पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वकील घायल हो गए। प्रेमनगर थाना पुलिस ने बिलाल घोसी व दो अन्य पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बगिया वाली गली गुलाबनगर में ये घटना शनिवार रात हुई। सुभाष नगर निवासी एडवोकेट बृजेश मिश्रा ने बताया कि वहां वे अपने मामा के घर गए थे। लौटते समय वह जैसे ही बाइक पर बैठे तो पीछे से आए बिलाल घोसी ने पकड़ लिया। उन पर चाकू से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामा-मामी ने बचाने की कोशिश की तो बिलाल ने उनका गला दबाया और चाकू से उन पर भी हमला किया। जब पड़ोसी जुटने लगे तो जानलेवा हमले की चेतावनी देकर भाग गया। पीड़ित वकील ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस पहुंची। प्रेम नगर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बिलाल की वजह से किला थाने में हुई थी तोड़फोड़
बिलाल घोसी जिला बदर और गैंगस्टर है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। करीब छह साल पहले वह पहली बार तब चर्चा में आया जब दूसरे समुदाय की युवती को फुसलाकर ले गया और उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाकर शादी का दावा किया। उसकी गिरफ्तारी न होने को लेकर हिंदू संगठनों के लोगों ने किला थाने का घेराव किया। तत्कालीन सीओ टू शाद मियां के खिलाफ नारेबाजी की गई। फिर थाने में तोड़फोड़ हुई तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की। लोग नहीं माने तो तत्कालीन आईजी राजेश पांडेय ने थाने जाकर उन्हें समझाया। इसके बाद से बिलाल के खिलाफ कई और मामले दर्ज हो चुके हैं लेकिन वह कोई न कोई हरकत करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed