{"_id":"6a1c8788de509e2a9c0e7188","slug":"ado-panchayat-will-take-charge-of-12-gram-panchayats-bareilly-news-c-4-bly1053-895800-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 12 ग्राम पंचायतों की कमान संभालेंगे एडीओ पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 12 ग्राम पंचायतों की कमान संभालेंगे एडीओ पंचायत
Mon, 01 Jun 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले में 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उसे छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं, रिक्त चल रहीं 12 ग्राम पंचायतों की कमान एडीओ पंचायत संभालेंगे।
जिला पंचायती राज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि क्यारा ब्लाॅक की बिचरा बाल किशनपुर, फतेहगंज पश्चिमी की डूंगरपुर, शेरगढ़ की कावर खास, नवाबगंज की पनुआ, हिमकरा, मझगवां की रहमानपुर, बिथरी चैनपुर की धौरेरा माफी, फरीदपुर की पढेरा, रामनगर की लीलौर बुजुर्ग ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के निधन से सीटें रिक्त हुई हैं। यहां पर ग्राम पंचायत सदस्य कार्यवाहक प्रधान के रूप में काम देख रहे थे। अब एडीओ पंचायत काम देखेंगे।
उन्होंने बताया कि भदपुरा की मरगापुर मरगईया, मधुनगला में प्रधान के अधिकार निलंबन के कारण सीटें रिक्त हैं। यहां तीन सदस्यीय समिति काम देखती थी। अब यहां पर भी एडीओ पंचायत काम संभालेंगे। इन जगहों पर नए विकास कार्य कराने के लिए जिला पंचायती राज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी के यहां प्रस्ताव भेजे जाएंगे। उनकी स्वीकृति के बाद काम कराए जाएंगे। पहले से चल रहे कार्यों के लिए किसी तरह की परमिशन लेने की आवश्यकता नहीं होगी।