फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Admission option in top trade of polytechnic in city also

Bareilly News: शहर में भी पॉलिटेक्निक के टॉप ट्रेड में एडमिशन का विकल्प

Sat, 24 Jun 2023 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 24 Jun 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Admission option in top trade of polytechnic in city also
बरेली। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन भरे जा चुके हैं। अगले माह प्रवेश परीक्षा होनी है। इसमें पांच हजार तक रैंक हासिल करनेे पर आपको दूर जाने की जरूरत नहीं है। शहर में ही पॉलिटेक्निक के टॉप ट्रेड में एडमिशन के बेहतर विकल्प मौजूद हैं। शहर में पॉलिटेक्निक के तीन कॉलेज हैं।
विज्ञापन

सीबीगंज के राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय बालिका पाॅलिटेक्निक और बहेड़ी के आईटीआई कॉलेज में विभिन्न ट्रेडों का चयन किया जा सकता है। हर ट्रेड में 75 सीटें हैं, जिनमें 15 ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। गर्ल्स पॉलिटेक्निक में सिर्फ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का ही विकल्प मौजूद है। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र ने बताया कि कॉलेज में 20 फीसदी सीटें छात्राओं के लिए भी आरक्षित रहती हैं।
विज्ञापन

ट्रेडवार सीटों की स्थिति
सिविल 75
मैकेनिकल प्रोडक्शन 75
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 75
मैकेनिकल ऑटो 75
कंप्यूटर साइंस 75
टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी 75

न्यूनतम फीस में ले सकते हैं प्रवेश
प्रबंधन के मुताबिक एक साल की फीस 11 हजार रुपये आती है। काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थी को तीन हजार रुपये तत्काल जमा करके सीट लॉक करानी होती है। बाकी फीस प्रवेश के समय जमा की जाती है। स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने पर पूरी फीस वापस भी मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेसमेंट का भी मिलता है अवसर
कॉलेज में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को योग्यता के अनुसार प्लेसमेंट का अवसर भी मिलता है। अच्छी कंपनियां कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करती हैं। इसके जरिये विभिन्न ट्रेडों के अभ्यार्थियों का चयन किया जाता है। प्रधानाचार्य ने बताया कॉलेज से निकले लगभग सभी ट्रेड के 90 फीसदी विद्यार्थी अच्छे संस्थानों में बेहतर वेतनमान पर काम कर रहे हैं।

स्कॉलरशिप के लिए भी कर सकते हैं आवेदन
प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली दशमोत्तर छात्रवृत्ति के साथ ही अन्य अवसर भी मिलते हैं। कॉलेज की छात्राएं प्रगति स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसके तहत 50 हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है। सक्षम छात्रवृत्ति योजना छात्रों के लिए है। ऐसे विद्यार्थी जिनके माता-पिता नहीं हैं, उनके लिए स्वनाथ छात्रवृत्ति योजना चलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed