फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ADM caught two outsiders in RTO

एडीएम ने आरटीओ में पकड़े दो बाहरी लोग

Thu, 18 Aug 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 18 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में एडीएम सिटी आलोक कुमार आज सुबह अचानक पहुंच गए। उन्होंने यहां सभी काउंटर चेक किए और लोगाें से बातचीत की। इस दौरान किसी दूसरे के कार्य से यहां आए दो लोगाें को एडीएम सिटी ने पकड़ लिया, इनसे पूछताछ की गई। हालांकि यह दोनों अपने आप को आवेदकाें का रिश्तेदार बता रहे हैं। आरटीओ इस मामले की जांच करेंगे। 
विज्ञापन

सुबह साढ़े 11 बजे एडीएम सिटी आलोक कुमार आरटीओ कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बायोमैट्रिक से बन रहे लाइसेंस कक्ष देखा। इसके बाद गाड़ी ट्रांसफर में लाइन लगाए लोगाें से बातचीत की। मोहिदबीन खान और कृष्ण कुमार कश्यप नाम के दो युवक किसी दूसरे के फार्म लेकर काउंटर पर खड़े थे। दलाल होने की आशंका पर इन्हें एडीएम सिटी ने पकड़ लिया। पूछताछ की। एक को लर्निंग लाइसेंस व दूसरे को गाड़ी ट्रांसफर करवानी थी, जबकि फार्म किसी अन्य का लिये हुए थे। फार्म जब्त कर आरटीओ को पता करने को कहा गया। उन्हाेंने ऑनलाइन टेस्ट कक्ष में भी जाकर स्थिति देखी। करीब पौन घंटा वह कार्यालय में रहे। इस दौरान सभी दलाल वहां से भाग खड़े हुए। उनके साथ आरटीओ आरआर सोनी, आरटीओ ई एमएल चौरसिया, आरआई वीके चौधरी व अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed