{"_id":"a39096fb6fbef1a51756cc94d469cf22","slug":"adit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सिरे से बनेंगी सोशल आडिट टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सिरे से बनेंगी सोशल आडिट टीमें
बीरेली
Updated Fri, 12 Dec 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा और इंदिरा आवासों के सोशल आडिट के लिए अब तक काम कर रहीं जिले की सभी टीमें मार्च में भंग हो जाएंगी। जिले में अब 130 नई सोशल आडिट टीमों का गठन किया जाएगा। हर टीम में पांच सदस्य होंगे। चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह टीमें गांव में जाकर मनरेगा के कार्यों और इंदिरा आवासों की बिल्डिंग की जांच करेंगी।
विज्ञापन
हर ब्लाक में 10 ग्राम पंचायतों पर एक टीम का गठन किया जाएगा। अगर किसी ब्लाक में 61 से 70 के बीच ग्राम पंचायतें होंगी तो उस ब्लाक में सात टीमों का गठन किया जाएगा। उसी ब्लाक के 18 से 62 वर्ष आयु के हाईस्कूल पास व्यक्ति को सोशल आडिट टीम में चयनित किया जाएगा। पांच सदस्यीय इस टीम में सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति, महिला और मनरेगा में जॉब कार्ड धारक श्रमिक अथवा उसके पात्र बेटे, बेटी शामिल किए जाएंगे। हर सदस्य को प्रति सोशल आडिट पांच सौ रुपये मानदेय मिलेगा। यह टीम एक अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2016 तक काम करेगी। इसके लिए सोशल आडिट निदेशालय ने अभी से चयन प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। जिला विकास अधिकारी कार्यालय में सात जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। जिला विकास अधिकारी को सात फरवरी तक चयन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। डीडीओ डॉ. एसके सिंह के मुताबिक, अब तक काम कर रही सभी सोशल आडिट टीमों का कार्यकाल 31 मार्च 2015 को खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट...
यह होगा ब्लाक में टीमों का गठन
आलमपुर जाफराबाद : 9, रामनगर : 6, मझगवां : 8, बहेड़ी : 9, शेरगढ़ : 8, दमखोदा : 7, फरीदपुर :7, भुता : 8, नवाबगंज : 9, भदपुरा : 7, क्यारा : 5, भोजीपुरा : 7, मीरगंज : 6, फतेहगंज पश्चिमी : 6।
विज्ञापन
रिजर्व टीम भी होगी
हर ब्लाक में 2-2 रिजर्व टीमों को मिलाकर कुल 130 टीमों का गठन किया जाएगा। बिथरीचैनपुर ब्लाक में कोआर्डिनेटर न होने की वजह से इसमें टीमों का गठन नहीं होगा।