फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ADG and IG march over alert on dalit protest

बवाल की आशंका में अलर्ट, सड़क पर उतरे एडीजी और आईजी

Mon, 02 Apr 2018 09:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 02 Apr 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
ADG and IG march over alert on dalit protest
ADG
आगरा, मेरठ और मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में तोड़फोड़ और आगजनी की खबरों के बीच एडीजी प्रेमप्रकाश और आईजी ध्रुवकांत ठाकुर खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले। पुलिस कंट्रोल रूम में भी स्टाफ को सक्रिय रखने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने संकेत दिया कि छोटी सूचना को भी हल्के में नहीं लिया जाए। दोपहर तक आईजी और एडीजी ने एसपी सिटी कार्यालय में मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए रखी। 
विज्ञापन

एलआईयू सहित दूसरी खुफिया इकाइयों ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बवाल की आशंका का इनपुट प्रशासन को दिया था। एडीजी प्रेमप्रकाश और आईजी ध्रुवकांत ठाकुर दोपहर तक एसपी सिटी कार्यालय में मौजूद रहे। एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी सिटी रोहित सिंह, एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर सहित पुलिस अमला भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने प्रदर्शन करने वालों को शांति से समझाने के लिए कहा था, लेकिन यह संकेत भी दिए गए थे कि अगर शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया जाए तो सख्ती से निपटा जाए। 
विज्ञापन


ट्रेनों में स्क्वाड को सतर्कता बरतने के निर्देश 
अधिकारियों ने बस अड्डों और जंक्शन पहुंचकर वहां पुलिस की तैनाती बढ़वाई। जंक्शन पर ट्रेनों में पुलिस स्क्वाड को ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा क्योंकि दूसरे जनपदों से ट्रेनों और बसों को रोकने की घटनायें सामने आ रही थी। हालांकि जनपद में कहीं भी गाड़ियों को रोकने की घटना नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed