फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Action will be taken if sacrifice is done in the open on Bakrid.

Bareilly News: बकरीद पर खुले में कुर्बानी की तो होगी कार्रवाई

Tue, 26 May 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if sacrifice is done in the open on Bakrid.
बरेली। बकरीद से पहले एसएसपी अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी करके सभी अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ और थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसएसपी ने थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर संभावित विवादों की जानकारी जुटाने और संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखने को कहा। संरक्षित पशुओं की कुर्बानी किसी भी दशा में न होने पाए, इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अफवाह फैलाने वालों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अनुराग आर्य ने कहा कि बकरीद को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनता से शालीन व्यवहार रखे पुलिस

एसएसपी ने कहा कि हर शिकायत का अंकन जनसुनवाई रजिस्टर में करना अनिवार्य किया गया है। पारिवारिक विवादों में संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस चौकियों पर भी नियमित जनसुनवाई और प्रार्थनापत्रों की प्रविष्टि के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed