{"_id":"66ee1bb33830c89e45019327","slug":"action-will-be-taken-if-money-is-asked-for-making-aadhar-card-bareilly-news-c-4-lko1018-485372-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आधार कार्ड बनाने के लिए रुपये मांगे तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आधार कार्ड बनाने के लिए रुपये मांगे तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
- 40 में से पांच केंद्रों पर नहीं बन रहा आधार कार्ड, डीएम ने मामले में लिया संज्ञान
बरेली। आधार कार्ड बनाने में आ रही समस्याओं का संज्ञान लेकर डीएम रविंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार देर शाम बैठक ली। इसमें पता चला कि जिले में निर्धारित 40 में से पांच केंद्र बंद चल रहे हैं। इस पर उन्होंने उनको संचालित कराने के निर्देश दिए। आधार कार्ड बनाने के लिए रुपये मांगने की शिकायतों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में बताया गया कि पोस्ट ऑफिस की सभी ग्रामीण शाखाओं में पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार बन रहे हैं। कई बैंकों में भी आधार कार्ड अपडेट हो रहा है। डीएम ने आधार कार्ड बनाने के लिए रुपये मांगने वालों की सूची मांगी। साथ ही, आधार केंद्रों की सूची कलक्ट्रेट, विकास भवन, एसएसपी दफ्तर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कराने के निर्देश दिए।
बता दें कि नवाबगंज में तीन, नगर निगम क्षेत्र मेें 12, आलमपुर जाफराबाद में दो, भदपुरा, दमखोदा, मझगवां, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, भुता, रामनगर, मीरगंज, शेरगढ़, फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी में एक-एक केंद्रों पर आधार कार्ड बन रहे हैं। सूची एसडीएम, बीडीओ कार्यालय से ली जा सकती है। अमर उजाला ब्यूरो