{"_id":"5e9df7978ebc3ed59b6a0975","slug":"action-will-be-taken-against-schools-harassing-parents-for-fees-bareilly-news-bly4032680105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस के लिए अभिभावकों को परेशान करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस के लिए अभिभावकों को परेशान करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
demo photo
तीन महीने तक फीस के लिए दबाव बनाने और बच्चों के नाम पर काटने पर दी चेतावनी
विज्ञापन
बरेेली। लॉकडाउन के बावजूद कई निजी स्कूल अभिभावकों के पास फीस जमा करने के लिए मैसेज भेज रहे हैं। कुछ कॉन्वेंट स्कूलों ने इसके लिए दबाव बनाना भी शुरू कर दिया है। जबकि जिलाधिकारी का कहना है कि कोई स्कूल तीन महीने तक अभिभावकों पर दबाव नहीं बनाएगा। साथ ही फीस जमा न होने की दशा में किसी स्टूडेंट्स का नाम भी नहीं काटा जाएगा। ऐसे करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लॉकडाउन में तंगी को देखते हुए शासन ने यह निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे कि कोई भी स्कूल मई तक किसी अभिभावक को फीस जमा करने के लिए बाध्य नहीं करेगा और न ही किसी बच्चे का नाम ही काटेगा। इसके बावजूद कुछ स्कूलों ने फीस जमा करने के लिए मैसेज भेजने शुरू कर दिए हैं। बताते हैं कि कुछ स्कूलों में मनमाने तरीके से नए सत्र के लिए फीस तक बढ़ा दी है। कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड कर फीस मांगनी शुरू कर दी है। डीएम ने ऐसे स्कूल प्रबंधनों को चेताया है कि कोई भी स्कूल मनमानी न करें। फीस के नाम पर अगर किसी अभिभावक को परेशान किया गया तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।