फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Action shown only by breaking the wall

Bareilly News: सिर्फ दीवार गिराकर दिखाई कार्रवाई

Sat, 19 Jul 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Action shown only by breaking the wall
शीशगढ़। नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मोहल्ला शेखुपुरा में खलिहान की जमीन से सिर्फ मदरसे की दीवार गिराकर कार्रवाई दिखा दी। डेढ़ माह पूर्व शिकायत मिलने पर मौलाना ने मदरसे को स्वयं गिरा दिया था।
विज्ञापन

कस्बा शीशगढ़ में 10 वर्ष पूर्व मोहल्ला शेखुपुरा में मौलाना ने छप्पर डालकर सरकारी जमीन पर स्कूल बनाया था, जिसको कस्बे के लोगों ने मदरसे का रूप दे दिया। मदरसे में लगभग 40 से 50 बच्चे पढ़ाए जाते थे। कुछ दिनों बाद छप्परनुमा मजार को पक्का करा दिया गया। सालों से संचालित ग्राम समाज की जमीन पर मदरसा की शिकायत ग्राम प्रधान प्रेमवती द्वारा जिला प्रशासन को दी गई थी, जिसके बाद तहसील प्रशासन की टीम ने जांच कर निर्देश दिए। तभी मदरसा के मौलाना तहसीन अहमद डेढ़ माह पूर्व ग्राम समाज की जमीन पर बने मदरसे को स्वयं ही हटा लिया।
विज्ञापन

वहीं, कस्बे के पूर्व चेयरमैन हाजी गुड्डू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभी कुछ ईंट की दीवार ही बनी हुई थी, जिसको हटाने के लिए अतिक्रमण अभियान के तहत कार्रवाई की गई। नगर पंचायत की टीम को तहसीलदार आशीष कुमार सिंह और लेखपाल पुष्पेंद्र सिंह की मौजूदगी में हटाने का काम दिया गया था। टीम ने अतिक्रमण हटा कर खलिहान की जमीन को ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed