फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ACM drove shopkeepers and customers to see retailer in Delapir

डेलापीर में फुटकर बिक्री देख एसीएम ने दुकानदार और ग्राहकों को भगाया

Fri, 27 Mar 2020 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
ACM drove shopkeepers and customers to see retailer in Delapir
डेलापीर सब्जी मंडी से फड़ वालों को भगाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लॉकडाउन के बाद डीएम ने मंडी में फुटकर बिक्री पर लगा रखी है रोक

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन में प्रतिबंध के बावजूद डेलीपीर सब्जी मंडी में शुक्रवार को भी दुकानदार सब्जियों की फुटकर बिक्री कर रहे थे। इस दौरान सुबह चेकिंग करने पहुंचे एसीएम फर्स्ट रोहित यादव दुकानदारों को भड़क उठे और उन्होंने फड़ दुकानदार और ग्राहकों को मंडी परिसर से बाहर भगा दिया। इसके अलावा उन्होंने श्यामगंज सब्जी मंडी में भी पहुंचकर दुकानदारों को लोगों से दूरी बनाकर रखने के निर्देश दिए।

डीएम नितीश कुमार ने सब्जी की थोक मंडी डेलापीर में भीड़भाड़ का काम करने के लिए वहां फुटकर बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में फड़ दुकानदार मंडी में सब्जियों की फुटकर बिक्री कर रहे हैं। शुक्रवार को सुबह अचानक चेकिंग करने पहुंचे एसीएम फर्स्ट रोहित यादव मंडी में फुटकर बिक्री होते देख दंग रह गए। उन्होंने पुलिस कर्मियों की मदद से फड़ दुकानदारों को हटाते हुए ग्राहकों को मंडी से बाहर कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि मंडी के अंदर अब कोई फुटकर बिक्री करते हुए मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। एसीएम ने श्यामगंज मंडी में भी पहुंचकर दुकानदारों को भीड़ इकट्ठा न करने और लोगों के बीच पर्याप्त दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed