{"_id":"6abac60f6b87f1ead301d3c1","slug":"accused-of-raping-sister-in-law-and-molesting-niece-bareilly-news-c-4-bly1015-976980-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षात्कार: भजन गायक अनूप जलोटा बोले- भजनों की ओर रुख कर रहे जेन जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षात्कार: भजन गायक अनूप जलोटा बोले- भजनों की ओर रुख कर रहे जेन जी
Tue, 29 Sep 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:24 AM IST
सार
प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और युवाओं पर बेबाकी से अपनी राय रखी।
विज्ञापन
भजन गायक अनूप जलोटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली पहुंचे। शहर के एक उद्यमी के आवास पर उन्होंने अमर उजाला के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली, अपनी नई रचनाओं, डिजिटल दौर के फायदों और युवाओं के लिए संगीत के महत्व पर बेबाकी से विचार रखे। कहा कि जेन जी भजन जेनिक हो रहे हैं। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश...।
सवाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जेन जी की परिभाषा को आप किस रूप में देखते हैं और युवाओं के लिए इसके क्या मायने हैं?
जवाब : प्रधानमंत्री हमेशा देश के बारे में सोचते हैं। वह जब जेनजी की बात करते हैं तो उसका मतलब उम्र से बिल्कुल नहीं होता। जेन जी वह है जो नई योजनाएं अपने दिमाग में रखता है और देश को आगे बढ़ाने का प्रयास करता है। आज युवा नए-नए विचार गढ़ रहे हैं और वही देश को नई दिशा में ले जाएंगे। सबसे एनर्जेटिक तो हमारे प्रधानमंत्री खुद हैं जो देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं।
सवाल : आपका नया भजन काशी बदली, अयोध्या बदली, अब मथुरा की बारी है... इन दिनों काफी चर्चा में है। क्या यह किसी राजनीतिक माहौल या चुनाव से जुड़ा है?
विज्ञापन
जवाब : उत्तर प्रदेश मंदिरों का प्रदेश है। यूपी में राम से लेकर कृष्ण तक का इतिहास रहा है। काशी बदली... भजन हमारी सांस्कृतिक पहचान और आस्था से जुड़ा हुआ है। यूपी में हमेशा से इस तरह की धार्मिक भावनाएं और श्रद्धा का माहौल रहा है।
सवाल : आपने अनगिनत भजन गाए, लेकिन ऐसी लागी लगन... से आपको पहचान मिली। इसके पीछे का क्या कारण है?
जवाब: ऐसी लागी लगन... भजन की लोकप्रियता का मुख्य कारण यह है कि उसकी धुन बेहद कर्णप्रिय है और उसे पूरी श्रद्धा और सच्चे भाव से गाया गया था। संगीत में जब भाव और सुर का ऐसा सुंदर मेल होता है तो वह श्रोताओं के दिल पर अमिट छाप छोड़ जाता है।
सवाल : आज के डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के दौर को आप उभरते हुए गायकों के लिए अवसर मानते हैं या चुनौती?
जवाब : डिजिटल प्लेटफॉर्म जरिये हर सिंगर घर बैठे आगे बढ़ रहा है। मैं इन सभी नए माध्यमों का स्वागत करता हूं, क्योंकि यह आज के युवाओं को अपनी प्रतिभा दुनिया के सामने लाने का अवसर देते हैं। हालांकि, शो का अपना अलग महत्व होता है।
सवाल : जो युवा शास्त्रीय संगीत या भजन गायन के क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहते हैं, उनके लिए क्या सलाह है?
जवाब : जो युवा संगीत की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं, उन्हें पहले शास्त्रीय संगीत की बुनियादी शिक्षा लेनी चाहिए। शास्त्रीय संगीत सीखने का मतलब यह कतई नहीं है कि आपको केवल शास्त्रीय गायक ही बनना है। यदि आपको शास्त्रीय संगीत का ज्ञान होगा तो आपके गायन और संगीत में अद्भुत आकर्षण होगा।