फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water levels receded and power supply was restored at Residency Garden on the fourth day in Bareilly

बरेली: रेजीडेंसी गार्डन में चौथे दिन घटा पानी, बिजली आपूर्ति हुई बहाल, अब भी दुश्वारियां बरकरार

Tue, 29 Sep 2026 08:51 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 29 Sep 2026 08:51 AM IST
सार

बरेली में बारिश के बाद रेजीडेंसी गार्डन में अब तक जिंदगी की गाड़ी पटरी पर नहीं लौटी है। सोमवार को पानी जरूर कम हुआ, लेकिन दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। 

विज्ञापन
Water levels receded and power supply was restored at Residency Garden on the fourth day in Bareilly
रेजीडेंसी गार्डन में ट्रैक्टर से हो रहा आवागमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बारिश थमने के बाद जलभराव कम हुआ है, लेकिन रेजीडेंसी गार्डन में अब तक जिंदगी की गाड़ी पटरी पर नहीं लौटी है। कॉलोनी में सोमवार को भी दो फुट तक पानी भरा रहा। अधिकतर लोगों ने होटलों में या रिश्तेदारों के यहां शरण ले रखी है। नगर निगम व निकायों के वाहनों को लगाकर जलनिकासी कराई जा रही है। राहत की बात यह है कि सोमवार शाम पांच बजे से बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है। लोग रिक्शा, ट्रैक्टर पर सवार होकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

Water levels receded and power supply was restored at Residency Garden on the fourth day in Bareilly
पानी से होकर गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला
कॉलोनी की हरमीत कौर ने बताया कि जितनी वीआईपी कॉलोनी है, उतनी ही लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। पिछली बार जलभराव के बाद हालात ठीक होने पर सात सितंबर को रहना शुरू किए थे, अब फिर स्थिति खराब हो गई है। जिस उम्मीद से कॉलोनी में रहना शुरू किए थे, उस पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Water levels receded and power supply was restored at Residency Garden on the fourth day in Bareilly
रेजीडेंसी गार्डन में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
इस बार कम खराब हुए वाहन
पिछली बार की अपेक्षा इस बार वाहन कम खराब हुए हैं। पिछली बार करीब 100 चार पहिया तो इससे अधिक दो पहिया वाहन खराब हुए थे। इस बार लोग पहले से सतर्क हो गए थे। लोगों ने वाहनों को कॉलोनी के मुख्य गेट पर लाकर खड़ा कर दिया है। इतनी सतर्कता के बावजूद 15 से 20 चार पहिया वाहन, 50 दो पहिया वाहन खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि नगर निगम की टीम लगी हुई है। पंप मशीनों के जरिये जलनिकासी कराई जा रही है। दो दिनों में पूरा पानी निकाल दिया जाएगा। उसके बाद सफाई अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed