'मार दिया तेरा प्रेमी': सदमे में प्रेमिका ने दे दी थी जान, झूठी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार
Bareilly News: बरेली में 17 नवंबर की रात एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उसके नंबर पर किसी ने कॉल पर यह बताया था कि उसने उसके प्रेमी को मार दिया है। इसी सदमे में युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवक को कब्जे में लेकर उसकी मंगेतर को उसकी हत्या की सूचना दी गई थी। इससे घबराई युवती ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मुख्य आरोपी आकाश ठाकुर फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
संजय नगर निवासी युवती अनामिका को कर्मचारी नगर निवासी आकाश ठाकुर ने फोन कर सूचना दी थी कि उसने उसके मंगेतर की हत्या कर दी है। आकाश युवती से एकतरफा प्यार करता था और साथियों संग उसके मंगेतर की दुकान पर जाकर उसे पीटा था। सदमे में आई युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
अनामिका की मां ने आकाश ठाकुर और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। तब से आकाश ठाकुर शहर व आसपास के इलाके में ही था। बारादरी पुलिस ने आकाश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आकाश ठाकुर के पास तमंचा भी बरामद किया है। आकाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई भी की गई है।
जमानत लेने की फिराक में था आकाश
आकाश ठाकुर पर पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने पर भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आकाश ने बचने के लिए सिफारिश भी कराई थी। वहीं आकाश पिछले दिनों अग्रिम जमानत के लिए भी कोर्ट के चक्कर काट रहा था। इस दौरान पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया।