{"_id":"67d8125dd2f23b45b90cc6b2","slug":"accused-arrested-for-killing-his-brother-by-stabbing-him-with-dagger-in-bareilly-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कटार घोंपकर भाई की हत्या करने के आरोपी को भेजा गया जेल, होली के दिन बहाया था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कटार घोंपकर भाई की हत्या करने के आरोपी को भेजा गया जेल, होली के दिन बहाया था खून
Mon, 17 Mar 2025 05:45 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Mar 2025 05:45 PM IST
सार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में होली के दिन शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के राजेंद्रनगर में होली के दिन सीने में कटार घोंपकर छोटे भाई की हत्या करने के आरोपी अरविंदर सिंह उर्फ बब्बे को प्रेमनगर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
राजेंद्रनगर निवासी गुरमीत सिंह उर्फ लवी और उनका बड़ा भाई अरविंदर सिंह उर्फ बब्बे शुक्रवार दोपहर दो बजे घर में ही होली खेल रहे थे। दोनों शराब के नशे में थे। गुरमीत की पत्नी बलवीर कौर के मुताबिक नशे में धुत जेठ अरविंदर उन्हें गालियां देने लगे। गुरमीत ने विरोध किया तो अरविंदर ने उसके सीने में कटार घोंप दी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: सांप को पकड़कर गले में डाला, फोटो भी खिंचवाए... डसने से युवक की मौत; वीडियो देख रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
परिजन गुरमीत को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया था। बलवीर कौर ने अरविंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपी अरविंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।