फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused arrested for attempting to cheat former MLA in bareilly

UP: फोन पर खुद को अमित शाह बताने वाले रविंद्र को जेल, शाहिद की तलाश, विधायक से ठगे थे एक करोड़ रुपये

Fri, 16 Feb 2024 02:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Feb 2024 02:59 PM IST
सार

नवाबगंज के युवक ने फोन पर खुद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बताकर भाजपा के पूर्व विधायक से ठगी करने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। उसका साथी शाहिद फरार है। शाहिद लखनऊ के एक विधायक से एक करोड़ रुपये ठग चुका है। 

विज्ञापन
accused arrested for attempting to cheat former MLA in bareilly
आरोपी रविंद्र मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज में खुद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बताकर लोकसभा चुनाव में टिकट दिलाने का झांसा देने वाले रविंद्र मौर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने पीलीभीत के बरखेड़ा से भाजपा के पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत को कॉल करके रुपयों की मांग की थी। रविंद्र के साथी शाहिद की तलाश की जा रही है। शाहिद ने लखनऊ के एक विधायक से एक करोड़ रुपये की ठगी की थी। 

विज्ञापन


किशनलाल ने पुलिस से शिकायत करते हुए वह नंबर भी बताया था, जिससे उनके पास नौ बार कॉल आई थी। शिकायत के मुताबिक कॉल करने वाले ने अपना नाम अमित शाह बताया। लोकसभा चुनाव में टिकट दिलाने का झांसा देकर रुपयों की मांग की। जांच में सामने आया कि कॉल करने वाले युवक का नाम रविंद्र मौर्य है।
विज्ञापन


नसीमा खातून ने अपनाया हिंदू धर्म: बेटी को लेकर 1100 किमी दूरी तय कर पहुंची प्रेमी के पास, आश्रम में रचाई शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वह नवाबगंज के ही समूहा गांव का रहने वाला है। इसके बाद पूछताछ के लिए उसे थाने बुलाया गया। पूछताछ में रविंद्र ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने अपने साथी का नाम शाहिद बताया। इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार के मुताबिक रविंद्र और शाहिद गिरोह बनाकर इस तरह की धोखाधड़ी करते हैं। 

यह गिरोह सांसदों और विधायकों पर नजर रखता है। मौका आने पर ठगी करता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रविंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी शाहिद की तलाश की जा रही है।

एक युवक से छीना था सिम
पूछताछ में पता चला कि रविंद्र जिस नंबर से कॉल करता था, वह हरीश के नाम पर है। हरीश नवाबगंज के गांव समूहा का रहने वाला है। पुलिस ने उससे पूछताछ की। हरीश ने बताया कि उसने यह सिम दिसंबर 2023 में खरीदा था। रविंद्र और शाहिद ने धमकाकर उससे सिम छीन लिया था। 

पुलिस के मुताबिक इसी नंबर से पूर्व विधायक किशनलाल को कॉल की गई। जब रविंद्र को पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो उसने सिम नष्ट कर दिया। ट्रू-कॉलर एप पर उक्त फोन नंबर गृह मंत्रालय नई दिल्ली के नाम से पाया गया। व्हाट्सएप पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर लगा रखी थी।

लखनऊ के एमएलए से ठगे थे एक करोड़ रुपये
इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार ने बताया कि फरार आरोपी शाहिद के खिलाफ पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। उसने लखनऊ के एक विधायक को टिकट दिलाने का झांसा देकर 12 करोड़ रुपये मांगे थे। एक करोड़ रुपये ले भी लिए थे। इसका मुकदमा हजरतगंज थाने में दर्ज है। आरोपी को वहां से जेल भी भेजा गया था। इन दिनों वह जमानत पर बाहर है। 

दो दिन गांव में रही इंटेलिजेंस की टीम
पुलिस के मुताबिक आरोपी रविंद्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले दो दिनों से समूहा गांव में छुपकर रह रही थी। आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे झांसा देकर बुलाया। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed