फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accountant murdered in Bareilly head skeleton found in drain

UP: नाले में मिला लेखपाल का कटा हुआ सिर, हत्या कर दिल्ली-हरियाणा घूम रहा था आरोपी ओमवीर; खुद बताई जगह

Sun, 15 Dec 2024 04:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 15 Dec 2024 04:08 PM IST
सार

बरेली में एक लेखपाल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सिर का कंकाल बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
 

विज्ञापन
Accountant murdered in Bareilly head skeleton found in drain
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र में एसओजी टीम ने रविवार को बुखारा रोड के पास नाले से एक मानव सिर का कंकाल बरामद कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर यह खोपड़ी बरामद हुई है। इसे लेखपाल के सिर का ही कंकाल बताया जा रहा है। हत्या की वजह को लेकर अधिकारी आरोपी नेता से पूछताछ कर रहे हैं। आरोपी फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव कपूरपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन


करीब पंद्रह दिन से लापता फरीदपुर के लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या कर दी गई थी। हत्या में लेखपाल के करीबी छुटभइये नेता ओमवीर का हाथ था। घटना करने के बाद आरोपी हरियाणा और दिल्ली इलाके में घूम रहा था। एसओजी टीम सर्विलांस के सहारे उसका पीछा कर रही थी। 
विज्ञापन


मूलरूप से बहेड़ी के मोहल्ला अमरनाथ कॉलोनी निवासी लेखपाल मनीष कश्यप 27 नवंबर से लापता थे। वह फरीदपुर तहसील में तैनात थे। उनके मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन तहसील में ही मिली थी। इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं लगा। कॉल डिटेल से पता चला कि क्षेत्र के एक प्रधान से आखिरी बार बात हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने अपहरण के मामले की विवेचना इंस्पेक्टर फरीदपुर राहुल सिंह से हटाकर इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी प्रदीप चतुर्वेदी को दी थी। दरअसल, लेखपाल की मां ने एडीजी से शिकायत की थी कि फरीदपुर इंस्पेक्टर जानबूझकर मामले में ढिलाई बरत रहे हैं। इसके बाद विवेचक बदले गए। 19 दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर सिर का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed