फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर का एक्सल टूटा, खाई में गिरा, संभल के युवक की मौत

Wed, 29 Dec 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
accident
विजेंद्र सिंह फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। इस्लामनगर-बिसौली रोड पर सोमवार रात डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया जिससे वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में संभल जिले के 39 वर्षीय विजेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर का ड्राइवर भगवानदास घायल हो गया। पुलिस ने विजेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। डीसीएम का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

संभल जिले में धनारी थाना क्षेत्र के गांव बगडैर निवासी विजेंद्र सिंह उर्फ सुरेंद्र (39) खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। विजेंद्र सोमवार को किराये के ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपना गन्ना डालने बिसौली यदु शुगर मिल आया था। बताते हैं कि वह सोमवार देर रात अपने गांव बगडैर लौट रहा था। ट्रैक्टर उनके गांव का भगवानदास चला रहा था। उस दौरान विजेंद्र ट्रैक्टर की सीट पर बैठा था। वह इस्लामनगर थाना क्षेत्र में कंधरपुर और लभारी गांव के बीच पहुंचा था कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई डीसीएम ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। डीसीएम के पिछले हिस्से में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा अटक गया, इससे उसके अगले पहिए का एक्सल टूट गया और वह खाई में जा गिरा, हालांकि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

इस हादसे में विजेंद्र सिंह सड़क पर आ गिरा और उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया। इसमें भगवानदास के भी चोटें आईं। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर उसके परिवार वाले रात में ही अस्पताल पहुंच गए थे। मंगलवार दोपहर पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसके बाद परिवार वाले शव लेकर अपने गांव चले गए। विजेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed