फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

शहरवासियों की जान आफत में साहब को मांझे वाले नहीं मिलते

Sun, 15 Sep 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
accident
बरेली। चाइनीज मांझे की वजह से आए दिन हो रहे हादसों के बावजूद सिस्टम आंखें मूंदे बैठा है। शहर भर में इस खूनी मांझे का धड़ल्ले से कारोबार होने के बावजूद पुलिस और प्रशासन के अफसरों की निगाहें इन पर नहीं पड़तीं। श्यामगंज पुल पर शनिवार को एक बार चाइनीज मांझा गले में फंसने के कारण एक युवक लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

शहर भर में चाइनीज मांझे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इस वजह से आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। पुलिस-प्रशासन की नुमायशी कोशिशों के बाद भी इसके कारोबारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इसी का नतीजा है कि शुक्रवार को भी मांझा की चपेट में आकर एक बाइक सवार जख्मी हो गया। गुरुवार और शुक्रवार को मांझे से भी लोग घायल हो चुके हैं। सिंधुनगर निवासी भरत कुमार शनिवार शाम के वक्त मॉडल टाउन से लौट रहे थे। उनकी बाइक श्यामगंज पुल पर पहुंची तभी गले में चाइनीज मांझा फंस गया। हालांकि बाइक की गति धीमी होने से मामूली खरोंच ही आई। शुक्रवार को श्यामगंज पुल पर शाहबाद निवासी जुवैर चाइनीज मांझा से घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर के पास साउथ सिटी के शिक्षक प्रभाकर बाबू की गर्दन चाइनीज मांझा से कट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed