{"_id":"5d3b3c2f8ebc3e6cbb2a5bb2","slug":"accident-bareilly-news-bly37005957","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेस बस की टक्कर से कार सवार सात लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेस बस की टक्कर से कार सवार सात लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद (पीलीभीत)। बरेली हाईवे पर जतीपुर और खमरिया पुल गांव के बीच टनकपुर डिपो की बस और ऑल्टो कार की सीधी टक्कर में मां पूर्णागिरि के दर्शन कर कार से लौट रहे छर्रा, अलीगढ़ निवासी दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक साल का बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़ कर भाग गया। बस में सवार यात्री भी खिसक गए। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। फोन पर परिवारीजनों को सूचना दी गई।
हादसा शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। छर्रा (अलीगढ़) निवासी हृदयेश शर्मा (25) पुत्र रामेश्वर दयाल, उनकी पत्नी पल्लवी (23), एक साल का बेटा उत्कर्ष, तीन वर्षीय पुत्री आराध्या, राजीव (28), उनकी पत्नी सविता, एक साल की बेटी भक्ति, 27 वर्षीय निशांत, मां पूर्णागिरि के दर्शन कर ऑल्टो कार से लौट रहे थे। बरेली हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र में जतीपुर-खमरिया पुल के बीच पहुंचते ही सामने से आ रही टनकपुर डिपो की बस से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि मासूम उत्कर्ष घायल हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्री और ड्राइवर-कंडक्टर भाग गए। सूचना मिलने पर एडीएम अतुल कुमार, एएसपी रोहित मिश्र, एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी, सीओ सदर योगेंद्र कुमार समेत कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कार में फंसे शवों को बाहर निकलवा कर जिला अस्पताल स्थित मोरचरी में रखवा दिया। घायल उत्कर्ष को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने हादसे को लेकर जानकारी की। इसमें तेज रफ्तार के साथ-साथ घटनास्थल पर लगा मिट्टी का ढेर भी वजह बताया जा रहा है। अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस परिवार के आने का इंतजार कर रही है।
बस और कार की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हुई और एक बच्चा घायल हुआ है। शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। हादसा दुखद है। परिवार के आने पर ही मृतकों के बारे में और अधिक जानकारी मिल सकेगी। बस में सवार कोई घायल सामने नहीं आया है। वह मौके पर नहीं मिले हैं। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
हादसे की वजह को लेकर जांच कराई जाएगी। अगर मिट्टी के ढेर को लेकर हादसे हो रहे हैं, तो उसको तुरंत हटवाया जाएगा।
- अतुल कुमार, एडीएम प्रशासन