फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man who came to sell fake jewelery was caught, the other absconding

Bareilly News: नकली जेवर बेचने आया युवक पकड़ा, दूसरा फरार

Wed, 16 Oct 2024 06:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to sell fake jewelery was caught, the other absconding
मीरगंज। थाना क्षेत्र के तहसील रोड पर एक सराफ की दुकान पर नकली जेवर बेचने आए युवक को पकड़कर दुकानदार ने पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद दो युवक तहसील रोड पर अजय ज्वैलर्स की दुकान पर सोने की दो चूड़ियां एवं एक टीका बेचने के लिए पहुंचे थे। एक युवक ने अपना नाम गुड्डू बताया और कहा उसे रुपयों की सख्त जरूरत है। इसलिए यह जेवर बेचने आया है। दुकानदार निकित कुमार ने युवक की आईडी मांगी तो उस पर अजीत सिंह निवासी गुलड़िया लिखा था। दुकानदार को शक हुआ तो उसने जेवरों को चेक किया तो वह नकली थे। दुकानदार ने युवक को अपनी बातों में लगाकर अन्य दुकानदारों को मौके पर बुला लिया। उस युवक को पकड़ लिया। दूसरा युवक मोहित निवासी गुलड़िया चकमा देकर भाग गया। दुकानदार आरोपी को पुलिस को सौंपकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

इधर, प्रभारी निरीक्षक मीरगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया जा रहा है। बुधवार को जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed