फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man was swept away while bathing in the Ramganga River.

Bareilly News: रामगंगा में नहाने गया युवक बह गया

Sun, 11 Oct 2026 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
A young man was swept away while bathing in the Ramganga River.
कपूरपुर गांव के पास हादसा, दोस्तों व ग्रामीणों ने बचाने का किया प्रयास
विज्ञापन

मीरगंज। थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने गया युवक तेज बहाव में बह गया। साथी युवकों और ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं। युवक की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, कपूरपुर गांव निवासी अंकित शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने साथी सचिन (24) और अंश (17) के साथ खेतों की ओर गया था। तीनों रामगंगा नदी के पास पहुंचे और नहाने लगे। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर अंकित पानी में बह गया। दोस्तों के शोर पर खेत पर काम कर रहे अंकित के बड़े भाई आदेश और आसपास के लोग भी पहुंच गए, मगर तब तक अंकित नदी में लापता हो चुका था।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सिमरन मथानिया पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंच गई। पुलिस ने बाढ़ राहत में लगी पीएसी की फ्लड कंपनी की टीम से भी मदद ली। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया नदी में नहाने के दौरान एक युवक के तेज बहाव में बहने की सूचना मिली है। पुलिस और संबंधित टीमें मौके पर हैं। युवक की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----


कटान से गांव की ओर बढ़ रही रामगंगा

ग्रामीणों के अनुसार, रामगंगा नदी में लंबे समय से कटान जारी है। यह कटान गांव की ओर करीब एक किलोमीटर तक बढ़ चुका है। इससे पहले नदी की धारा गांव के एक मंदिर को भी अपने आगोश में ले चुकी है। घटनास्थल से गांव की दूरी भी करीब एक किलोमीटर बताई गई है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed