फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man was shot in a dispute over the transaction of Rs.

Bareilly News: रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गोली

Mon, 10 Apr 2023 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
A young man was shot in a dispute over the transaction of Rs.
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी बाजार में रविवार देर रात रुपयों के लेनदेन के विवाद में फायरिंग कर दी गई। हमलावरों के तमंचे से निकली गोली एक युवक के बाएं हाथ में लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


सैलानी में रात एक बजे दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इस कदर बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। दोनोंं पक्ष एक-दूसरे की जान लेने पर आमादा हो गए। एक पक्ष के युवक के हाथ में छर्रे लगे। पुलिस के मुताबिक झगड़ा पहले सैलानी की मेहंदी वाली गली में शुरू हुआ जो बाद में चूड़ी बाजार तक आ गया। रात एक बजे फरहान खान से दूसरे गुट के लड़कों का झगड़ा हुआ। फरहान के साथ मौजूद उसके दोस्त बिलाल ने विरोध किया तो हमलावरों ने थोड़ी देर बाद आकर उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

तमंचे से निकले छर्रे बिलाल के हाथ में लगे। फायरिंग कर भागते हमलावरों का लोगों ने छत से वीडियो भी बना लिया। सूचना पर इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह मौके पर पहुंच गए। बिलाल को जिला अस्पताल ले जाया गया। बिलाल के परिजनों ने दूसरे पक्ष के गुलाम नबी, सैद हुसैन, समीर सैफी, अदीब वारसी, साहिब सैफी आदि पर फायरिंग का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि घटनाक्रम के बारे में जानकारी की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed