फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man was hit by a tractor and died

Bareilly News: ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक, मौत

Sun, 11 May 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
A young man was hit by a tractor and died
बहेड़ी। थाना क्षेत्र के गांव बडोरा निवासी युवक की ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह पुत्र आनंद पाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक भूपेंद्र सिंह बाइक से कहीं जा रहा था, तभी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया। उसके पहिए के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भूपेंद्र की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी, तो घर में कोहराम मच गया। मृतक के शव को कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इधर, कोतवाल संजय तोमर ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed