{"_id":"68a90d50add850d8e80a79a8","slug":"a-young-man-was-given-a-poisonous-substance-at-a-fair-he-died-during-treatment-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104824-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मेला में युवक को दिया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मेला में युवक को दिया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक को मेले मेें उसके दोस्त समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। अस्पताल में बृहस्पतिवा दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव निवासी युवक समेत दो के खिलाफ संबंधित आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव घंघोरा घंघोरी निवासी मृतक के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका 22 वर्षीय भाई सुरेंद्र गंगवार 19 अगस्त की शाम को भोजीपुरा के ही गांव मझौआ गंगापुर में चल रहे जन्माष्टमी के मेले में गया था। उसके साथ गांव का ही सचिन व उसका एक अन्य दोस्त भी था। आरोप है कि रात्रि में सुरेंद्र को उसके दोस्त सचिन गंगवार ने अपने अन्य दोस्त के साथ मिलकर शराब में जहरीला पदार्थ दे दिया। 19 अगस्त की रात्रि दो बजे मृतक के भाई अनिल गंगवार को घटना की जानकारी हुई तो वह मझौआ गंगापुर में पहुंचे। बेहोशी के हालत में सुरेंद्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसकी उपचार के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर अस्पताल में मौत हो गई।
--
पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में
प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद जांचोपरांत दोषियों के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।