{"_id":"6849e6a9fc6d900e4f0903dd","slug":"a-young-man-was-found-unconscious-in-a-bus-died-during-treatment-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104726-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बस में बेसुध मिला युवक, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बस में बेसुध मिला युवक, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे में एक गैस एजेंसी के परिसर में दो वर्षों से खड़ी कंडम बस में एक युवक बेसुध हालत में मिला। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक की शिनाख्त बरेली के संजय नगर निवासी 20 वर्षीय ऋतिक के रूप में की है, जो तीन जून से लापता था।
कस्बे में एचपी गैस एजेंसी के परिसर में दो वर्षों में खड़ी कंडम बस में युवक बेसुध हालत में मिला। एजेंसी मालिक की सूचना पर आई पुलिस ने उसे सीएचसी में भेजा। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच पुलिस ने कंडम बस को सीज कर लिया है। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
मृतक ऋतिक के भाई कमल और जीजा रजत ने बताया कि चार जून को थाना बारादरी में रितिक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। वह तीन जून की रात से कहीं गुम हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के भाई कमल, गौरव, बहन कोमल, सोनिया, भारती, अंशिका और मां जयमंती देवी का रो-रो कर हाल बेहाल था। इधर, कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद