फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man going to deliver a wedding card died in an accident

Bareilly News: शादी का कार्ड देने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 14 Sep 2025 06:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
A young man going to deliver a wedding card died in an accident
बड़े भाई की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद नहीं होगी छोटे भाई की शादी।
शादी के घर में पसरा मातम, कार्यक्रम टला
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरुआ के पास शनिवार को शादी का कार्ड देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे शादी के घर में मातम पसर गया। परिजनों ने शादी के कार्यक्रम को टाल दिया है।
कस्बे के मस्जिद वाली गली निवासी पिता स्लामतुल्ला ने बताया कि उनके छोटे बेटे गुलाम रजा की शादी 15 सितंबर को है। उनका बड़ा बेटा 28 वर्षीय गुलाम अजमेरी मित्र गुलाम गौस के साथ शनिवार को अपने छोटे भाई की शादी के कार्ड बांटने के लिए बाइक से जलालाबाद रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोपहर में शाहजहांपुर में मदनापुर से आगे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायलावस्था में गुलाम अजमेरी को लेकर बरेली के निजी अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर आ गए।
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद मां नियाज बानो और पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। युवक के पिता ने बताया कि अब वह छोटे बेटे की शादी नहीं करेंगे। संवाद
--
कार ने मारी बाइक में टक्कर, ग्रामीण की मौत

भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी 40 वर्षीय रामवीर उर्फ कल्लू शनिवार रात आपने गांव से बुलेट बाइक से भमोरा की तरफ आ रहे थे कि सिरोही एक भट्ठे के समीप पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार रामवीर डिवाइडर से टकरा गया। हेलमेट न पहनने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed