{"_id":"6aaeff2f8caeaa084c05711f","slug":"a-young-man-fell-while-boarding-a-moving-train-and-lost-his-arms-and-legs-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103497-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा युवक, हाथ-पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा युवक, हाथ-पैर कटे
Sun, 20 Sep 2026 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 20 Sep 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। पितांबरपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसने से ध्रुव (28) का दाहिना पैर और बायां हाथ कट गया। सूचना पर गई पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र के धौरेरा गांव के ध्रुव अपने साथी नरेंद्र के साथ पीलीभीत से आए थे। वे लोग 14236 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस से शनिवार को शाहजहांपुर जा रहे थे। फरीदपुर में पितांबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो ध्रुव पानी लेने के लिए उतर गए। ट्रेन चल दी तो वह उसमें चढ़ने के लिए भागे लेकिन संतुलन बिगड़ने पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म एक के बीच फंस गए। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर गई पुलिस ने नरेंद्र की मदद से घायल को सीएचसी फरीदपुर भेजा। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ध्रुव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ध्रुव के हाथ-पैर कट गए हैं।