फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man entered the house in broad daylight and raped a teenage girl.

Bareilly News: दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Mon, 19 Jan 2026 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
A young man entered the house in broad daylight and raped a teenage girl.
भुता। एक ग्राम में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। मामले की रिपोर्ट रविवार को थाना भुता में कराई गई है। पुलिस मामले की जांच व आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी उसे धमकी दे रहा है। पीड़िता के पिता के मुताबिक, किशोरी को अकेला देख आरोपी सौरभ दिनदहाड़े घर में घुस आया। 15 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुन परिजनों के आते देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी पांच भाई हैं, जो गांव में सभी लोगों को दबंगई के दम पर डराते रहते हैं। पीड़िता के परिजनों का यह भी कहना है कि आरोपी इससे पहले भी इस तरह की गांव में वारदात कर चुका है, लेकिन परिवार के कमजोर होने के कारण उन लोगों को इनके आगे झुककर फैसला करना पड़ा। इस कारण आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है। किशोरी को डाॅक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच व आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed