{"_id":"6a9daf0904f70793480d8dd2","slug":"a-week-passed-but-the-test-kits-failed-to-reach-the-district-hospital-bareilly-news-c-4-bly1015-961423-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सप्ताह बीता, जिला अस्पताल नहीं पहुंच सकी जांच किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सप्ताह बीता, जिला अस्पताल नहीं पहुंच सकी जांच किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले में स्वाइन फ्लू की जांच नहीं हो पा रही है। सप्ताहभर पहले निजी फर्म को जांच किट उपलब्ध कराने का ऑर्डर दिया गया था, पर अब तक आपूर्ति नहीं हो सकी है। अफसरों का दावा है कि एक-दो दिन में किट आने पर संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की जांच शुरू होगी।
मॉडल टाउन निवासी महिला समेत अब तक जिले में स्वाइन फ्लू के नौ मरीज मिल चुके हैं। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है। ट्रूनेट मशीन भी है, लेकिन किट न होने से ओपीडी में पहुंच रहे संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की जांच प्रभावित है। शासनादेश के मुताबिक, मरीजों की जांच के बाद इलाज कर संक्रमण को फैलने से रोकना है, पर जांच के अभाव में संक्रमण की पुष्टि नहीं हो पा रही है। नतीजा, संदिग्ध मरीज दूसरों के संपर्क में आ रहे हैं।
जिन मरीजों में रोग की पुष्टि हुई है, वे कहां संक्रमित हुए, इसकी जानकारी विभाग के पास नहीं है। एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित के मुताबिक, फर्म ने सोमवार को किट मिलने की रिपोर्ट दी है। जैसे ही किट अस्पताल आएगी, उसे लैब में उपलब्ध कराकर जांच शुरू कराएंगे।